Wed. Oct 28th, 2026

मतदाता जागरूकता लिखित प्रतियोगिता

शामली। शहर के देशभक्त इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गुरूवार को शहर के देशभक्त इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षण एसएम सिददीकी ने किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजयी होने वाले छात्र-छात्राऐं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। जिसमें विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता का संचालन डाक्टर अनुराग शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *