Tue. Apr 21st, 2026

वनाग्नि: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जंगलों में 88 जगहों पर लगी आग

-उत्तराखंड में पारा चढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।। पिछले 24 घंटे में 88 जगहों पर जंगल में आग लगी है। इसमें सबसे ज्यादा अल्मोड़ा में आग की 36 घटनाएं दर्ज की गई।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सोमवार को राज्यभर में आग की 88 घटनाएं दर्ज की गईं। इसमें अल्मोड़ा में आग की 36 घटनाएं दर्ज हैं। यहां इस सीजन में सबसे ज्यादा 76 घटनाएं अब तक दर्ज की जा चुकी हैं। इसमें करीब 127 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को 10 जगह आग लगी।

आग की घटनाओं के मामले में अब तक बागेश्वर 57 घटनाओं के साथ दूसरे और उत्तरकाशी 56 घटनाओं के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, नैनीताल जिले के विभिन्न प्रभागों में इस सीजन में आग लगने की 20 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें करीब 21 हेक्टेयर जंगल जल चुका है।

ऊधमसिंहनगर जिले में सोमवार को आग की कोई घटना नहीं हुई। चंपावत में सोमवार को दो आबादी वाले इलाकों तक आग पहुंची। इस सीजन में अब तक जिले में 18 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। पौड़ी, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी में आरक्षित वन क्षेत्र में वनाग्नि की 20 घटनाएं हुई हैं। इसमें 42.65 हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है। वहीं, सिविल वन प्रभाग में 9 घटनाओं हुईंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *