Thu. May 29th, 2025

कैलाश गहतोड़ी को बनाया राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के लिए छोड़ी थी सीट

-मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट (चंपावत ) छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने गहतोड़ को राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है।

पहले से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है। सियासी जानकारों का मानना था कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इसका कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया।

गहतोड़ी को पार्टी क्या इनाम देगी और उन्हें क्या मिलेगा इस पर सबकी नजर थी। गुरुवार को पार्टी ने उन्हें राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर संशय खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *