Mon. Apr 20th, 2026

देहरादून: पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म

-घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया। लेकिन, दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। महिला वहां से बाहर निकली और ‌लड़के बारे में जानकारी की। पता चला कि किशोर (छत्तीसगढ़) अपने माता-पिता के साथ ठहरा हुआ है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून (मसूरी रोड) के एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे किशोर पर है। महिला वहां पर हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लिया है। शनिवार को जुए जेजे (जुवेनाइल जस्टिस) बोर्ड में पेश किया जाएगा।

घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया। लेकिन, दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। महिला वहां से बाहर निकली और ‌लड़के बारे में जानकारी की। पता चला कि किशोर (छत्तीसगढ़) अपने माता-पिता के साथ ठहरा हुआ है।

होटल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। वहां फोर्स पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ‌चेक की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। लेकिन, वह कद काठी में काफी मजबूत है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है,‌ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *