Fri. Jun 5th, 2026

उत्तराखंड में बढ़ी महंगाई, जून में सबसे ज्यादा

-उत्तराखंड में मई में महंगाई दर 6.04 प्रतिशत थी। पिछले चार माह की महंगाई दर के आंकड़ों की तुलना में जून में सबसे अधिक महंगाई है। जून में सबसे अधिक महंगाई तेलंगाना में 10.05 प्रतिशत। सबसे कम बिहार में 4.68 प्रतिशत। हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड से कम 5.61 प्रतिशत महंगाई दर। यूपी में अधिक 6.82 प्रतिशत।

राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई में कुछ कमी आई। लेकिन, उत्तराखंड में महंगाई बढ़ गई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसओ) के आंकडे़ यह कह रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ ने जून के महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में जून में 6.85 प्रतिशत महंगाई दर रही। मई की महंगाई दर से यह अधिक है।

राज्य की महंगाई दर मई में 6.04 प्रतिशत थी। पिछले चार माह की महंगाई दर के आंकड़ों की तुलना में जून में सबसे अधिक महंगाई है। मार्च में राज्य की महंगाई दर 6.66 प्रतिशत आंकी गई थी, जो अप्रैल में बढ़कर 6.77 प्रतिशत हो गई। मई में राज्य की महंगाई कम हुई और यह 6.04 प्रतिशत तक पहुंची। लेकिन, अब जून में इसमें इजाफा हो गया है। इसके विपरीत देश में मई में महंगाई दर 7.04 थी, जो घटकर 7.01 प्रतिशत रह गई है।

आंकड़ों के मुताबिक सभी जिंसों में सब्जियां अब भी सबसे अधिक महंगी है। हालांकि, मई की तुलना में जून में सब्जियों की महंगाई की दर 18.26 प्रतिशत से घटकर 17.37 प्रतिशत हुई है। इसी तरह तेल और वसा, ईंधन व गैस, परिवहन एवं संचार की महंगाई दर में कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *