Tue. Apr 21st, 2026

बलभद्र खलंगा विकास समिति का 48वाँ वार्षिक अधिवेशन संपन्न, कर्नल विक्रम थापा बने अध्यक्ष

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। बलभद्र खलंगा विकास समिति नालापानी देहरादून का 48वाँ वार्षिक अधिवेशन रविवार को दुर्गा मंदिर रायपुर में सम्पन्न हुआ। बलभद्र खलंगा विकास समिति के वर्तमान अध्‍यक्ष दीपक कुमार बोहरा के अस्वस्थ होने के कारण पद से त्यागपत्र देने पर समिति ने सर्वसम्मति से कर्नल विक्रम थापा को नया अध्‍यक्ष चुना। इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा और शाखाध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।

अधिवेशन में सर्वप्रथम गत वर्ष में दिवगंत हुए पुण्य आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति की उपाध्यक्ष विनय गुरूंग ने उपस्थित महानुभावों का स्वागत अभिनंदन किया। महासचिव प्रभा शाह ने वर्ष के कार्य व उपलब्धियों से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष शशिकांत शाही ने एक वर्ष के आय-व्यय का लेखाजोखा पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर कर्नल सीबी थापा, कर्नल डीएस खड़का, राम सिंह थापा, नरेंद्र गुरूंग, शशिकांत शाही, विनित भोसाल, जया क्षेत्री, कैआरएस थापा, कै. डीएस भंडारी, कै. गोपाल राना, दीपक कार्की, पं. गोविंद प्रसाद पंथी, विनोद गिरि, राकेश उपाध्याय, सुख बहादुर क्षेत्री, मदन सिंह क्षेत्री, भीम बहादुर क्षेत्री, बीपी शर्मा, उषा उनियाल व अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *