Sat. Apr 25th, 2026

दून अस्पताल के पास झाड़ियों में फिर मिला एक बच्ची का भ्रूण, पैर में दून अस्पताल की क्लिप

इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि भ्रूण अविकसित है। यह लड़की का है या फिर लड़के का, यह पता नहीं लगाया जा सकता। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। 

बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी। माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई होगी। पुलिस को मामले में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी बीच रविवार को इस जगह से कुछ दूरी पर एक और भ्रूण मिला। पुलिस टीम ने दून अस्पताल और अन्य अस्पतालों में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *