Thu. Oct 29th, 2026

जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह हमारे प्रभारी: प्रीतम

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने फिर प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोला है। प्रीतम सिंह ने कहा कि देवेंद्र यादव अपने कृत्यों से पार्टी का हाल दिल्ली जैसा बना देना चाहते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि जिन्हें राजनीति का क ख नहीं पता, वह आज हमारे प्रभारी बने हैं।

पीसीसी की ओर से जिलाध्यक्षों के नाम की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस में लगातार हलचल मची हुई है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सवाल पर उन्होंने ठीकरा प्रभारी देवेंद्र यादव पर फोड़ दिया। मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति इसलिए की जाती है कि वह समन्वय बनाने का काम करेंगे। लेकिन, यहां तो प्रभारी कुछ और ही काम कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दिग्भ्रमित कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से प्रभारी गायब हैं। अब दिल्ली में बैठकर तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *