Sun. May 17th, 2026

वैश्विक निवेशक सम्मेलन : मुख्यमंत्री धामी रोड शो के लिए पहुंचे मुंबई

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुंबई पहुंच गए हैं। सोमवार को निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए बैठक की जाएगी। प्रदेश सरकार फिल्म इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों में नये निवेश प्रस्ताव पर करार करेगी। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुका है।

प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। छह नवंबर को होने वाले रोड शो के लिए मुख्यमंत्री धामी अधिकारियों की टीम के साथ मुंबई गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *