Fri. Jun 12th, 2026

उत्तराखंड में मौसम में उतार-चढ़ाव, रविवार को खिली चटख धूप

मौसम बदलने से 12-13 मार्च को ठंड एक बार फिर लौट आएगी। 13 मार्च के बाद तापमान में दर्ज की जाएगी बढ़ोतरी

उत्तराखंड में मौसम में उतार चढ़ाव हो रहा है। दिन में गर्मी तो रात में ठंड हो रही है। आज रविवार को पहाड़ से मैदान तक में चटख धूप खिली है। इससे मौसम में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेशभर में सोमवार को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग की मानें तो इसके बाद 12-13 मार्च को मौसम बदलने से ठंड फिर लौट आएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते सप्ताह पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश-बर्फबारी का असर हवाओं में दिख रहा है। यही वजह है कि बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया, 13 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *