Sun. May 24th, 2026

कवि सम्मेलन : वंदे मातरम् के तहत बहेगी काव्य की रसधार

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर सेतु और भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश के प्रतिष्ठित कवियों को सुनने का अवसर दूनवासियों को मिलेगा।

कवि सम्मेलन एवम सम्मान समारोह रविवार को अतिआईआरडीटी सभागार सर्वे चौक में आयोजित किया जा रहा है। अतिथियों में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, वन मंत्री सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, दर्जा राज्य मंत्री विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल, भाजपा परेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल आदि शामिल हैं।

वहीं, आमंत्रित कवियों में भीलवाड़ा से वीर रस के कवि योगेन्द्र शर्मा, इटावा से गीतकार डॉ राजीव राज, मेरठ से हास्य रस के डॉ प्रतीक गुप्ता, देहरादून से श्रृंगार रस की कवियित्री महिमा श्री, दिल्ली से लाफ्टर विनोद पाल, टिहरी से शायर धर्मेंद्र उनियाल धर्मी और देहरादून से ओज के कवि श्रीकांत श्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *