Fri. May 15th, 2026

उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार, बने पांच नए मंत्री

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड सरकार में पांच नए मंत्री बनाए गए हैं। शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें राजपुर रोड विधायक खजान दास, हरिद्वार शहर विधायक मदन कौशिक, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और कुमायूं से राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी व सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल आदि मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *