आज का राशिफल … आचार्य आशु जी
राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। रविवार 31 मई 2026

आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। काम का दबाव आपको बेचैन कर सकता है, लेकिन अगर धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो हर मुश्किल आसान लगने लगेगी। ऑफिस में बॉस की बातों को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में आप कोई बड़ा बदलाव करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

आज का दिन तेजी और व्यस्तता से भरा रहेगा। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने में आपका अधिक समय निकल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर, खासकर परीक्षा परिणाम, आपका मन खुश कर सकती है। उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे।

आज आपका दिन संतुलित और सुकून भरा रहेगा। आपकी समझदारी और सही फैसले कई कामों को आसान बना देंगे। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन और घर के लिए नई चीजें खरीदने का आनंद भी आज मिलेगा।

आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास साबित हो सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि अतीत की कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना बाद में भारी पड़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी या करियर के कारण घर से दूर जा सकता है, जिससे भावुकता बढ़ेगी। सरकारी काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, उसमें अब गति आने के संकेत हैं।

आज का दिन खुशियों और हल्की-फुल्की मस्ती से भरा रहेगा। पुरानी गलतियों से मिली सीख आपको आज सही दिशा दिखाएगी। यदि कोई कर्ज बाकी है, तो उसे चुकाने की कोशिश तेज होगी। मुश्किल हालात में भी आपका धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। वाहन से जुड़ी अचानक कोई समस्या खर्च बढ़ा सकती है।

आज परिवार के साथ आपका तालमेल बेहद शानदार रहेगा। घर में प्रेम, सहयोग और अपनापन महसूस होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। आसपास के लोगों से किसी बहस में पड़ने से बचें, क्योंकि छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है।

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि फिजूलखर्ची जेब पर भारी पड़ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

आज घर-परिवार में खुशियों की हलचल बनी रहेगी। किसी मेहमान के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी। परिवार में विवाह या रिश्ते को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। घर के बड़े सदस्य हर कदम पर आपका साथ देंगे। यात्रा का प्लान भी बन सकता है, जो आपके लिए ताजगी लेकर आएगा।

आज आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से राहत और खुशी मिलेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती सेहत आपको चिंतित कर सकती है। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो उसके वापस आने में थोड़ा समय लग सकता है।

आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सफलता के लिए आपको खुद की मेहनत पर भरोसा रखना होगा। कामों को टालने की आदत बाद में मुश्किलें खड़ी कर सकती है, इसलिए समय रहते उन्हें पूरा करें। किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। जीवनसाथी की कोई खास इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा।

आज लंबे समय से रुके हुए काम आखिरकार पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को आनंदमय बना सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है। हालांकि परिवार का कोई व्यक्ति आपके खिलाफ गलतफहमी या साजिश पैदा करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
————————————————-
मुहूर्त
शक सम्वत 1948
विक्रम सम्वत 2083 श्री रौद्र
दिन काल 12:09:45
मास ज्येष्ठ (अधिक)
तिथि पूर्णिमा – 14:17:39 तक
नक्षत्र अनुराधा – 16:12:38 तक
करण बव – 14:17:39 तक, बालव – 27:28:23 तक
पक्ष शुक्ल
योग सिद्ध – पूर्ण रात्रि तक
वार रविवार
सूर्य राशि – वृष
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय 05:23:52
सूर्यास्त 19:13:41
चन्द्र राशि वृश्चिक
ऋतु ग्रीष्म
दिशा शूल पश्चिम
राहु काल 17:29:57 से 19:13:41 तक
अभिजीत 11:52:56 से 12:45:27 तक
सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।
दिन का चौघड़िया
परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है।
उद्वेग – अशुभ 05:24 एएम से 07:08 एएम
चर – सामान्य 07:08 एएम से 08:51 एएम
लाभ – उन्नति 08:51 एएम से 10:35 एएम
अमृत – सर्वोत्तम 10:35 एएम से 12:19 पीएम वार वेला
काल – हानि 12:19 पीएम से 02:03 पी एमकाल वेला
शुभ – उत्तम 02:03 पीएम से 03:46 पीएम
रोग – अमंगल 03:46 पीएम से 05:30 पीएम
उद्वेग – अशुभ 05:30 पीएम से 07:14 पी एमराहु काल
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।
आचार्य आशु जी
9899606198
