Thu. Jun 4th, 2026

कुंदन सिंह बथियाल के निधन पर गोदियाल व आर्य ने जताया शोक

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख कुन्दन सिंह बथियाल के दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

शोक संदेश में गोदियाल व आर्य ने कहा कि बथियाल पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान व वरिष्ठ नेता थे, जिनका असमय आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन क्षेत्रीय जनता के विकास के लिए समर्पित रहा है। ब्लाक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए किये गये उनके प्रयासों कों कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस शोक की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ बराबर का सहभागी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में बथियाल के आकस्मिक निधन पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने बथियाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, अजय सिंह, गोदावरी थपली, प्रवक्ता अभिनव थापर, अमेन्द्र बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, मनीष नागपाल, प्रीतम सिंह आर्य, सुनित सिंह राठौर, अखिलेश उनियाल, टीका राम पाण्डेय, मनीष गौनियाल आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *