Fri. May 15th, 2026

रुद्रप्रयाग में खाई में गिरी कार, सेना के दो जवानों की मौत

रुद्रप्रयाग: आज तड़के एक आल्टो कार रुद्रप्रयाग से 40 किमी दूर घोलतीर डांडाखाल मोटर मार्ग पर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, दोनों युवक भारतीय सेना में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह जितेंद्र सिंह चौधरी (31 वर्ष) पुत्र राजे सिंह चौधरी ग्राम गिरोली पट्टी रानीगढ़ पोस्ट लदोली थाना रुद्रप्रयाग और नरेश सिंह चौधरी (34 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह ग्राम मोला पट्टी रानीगढ़ पोस्ट लदोली रूद्रप्रयाग आल्‍टो कार (यूके 13-0584) से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रुद्रप्रयाग से 40 किमी दूर घोलतीर डांडाखाल मोटर मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने दोनों के शव खाई से निकाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *