Fri. May 15th, 2026

अपार्टमेंट के कमरे से मिली महिला और पुरुष की लाश, हत्या की आशंका

रायवाला, देहरादून : रायवाला के हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस में एक कमरे से महिला और पुरुष के शव पुलिस ने बरामद किए। शव करीब पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। इसे आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं किया है।

देर रात पुलिस को स्थानीय लोगों ने राज पैलेस अपार्टमेंट के एक कमरे से बदबू आने की शिकायत की। इस पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट के कमरे का दरवाजा खोला। भीतर महिला और पुरुष के शव मिले। जो करीब पांच दिन पुराने थे और तेज बदबू आ रही थी।

आइडी के आधार पर उनकी शिनाख्त हेमंत मनोट (40) पुत्र कृष्णकांत निवासी भोपारिया पोस्ट गोराया जालंधर पंजाब व सुनीता शर्मा (40) पत्नी हेमंत दास निवासी पटियाला चंडीगढ़ के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक वे इस अपार्टमेंट में 11 जून से किराए पर रह रहे थे। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या लग रहा है। पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं किया। पुलिस के मुताबिक मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। शवों को ऋषिकेश मोर्चरी भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि हेमंत क्षेत्र में रामपाल गुरु जो आजकल जेल में हैं, के आश्रम में पूजा पाठ का काम करते थे। महिला भी उसी आश्रम से जुड़ी बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *