Thu. Apr 23rd, 2026

माता-पिता से मनमुटाव पर नाबालिग बेटी ने खुद को लगाई आग

-बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज चल रहा है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। माता-पिता से मनमुटाव के बाद नाबालिग बेटी ने खुद को आग लगा ली। बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह दिनेशपुर वार्ड नंबर-9 निवासी किशोरी (17) की किसी बात को लेकर माता-पिता से बहस हो गई। इससे आहत किशोरी ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस प्रयास में किशोरी की मां भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

किशोरी करीब 50 प्रतिशत और उसकी मां 30 प्रतिशत झुलसी हैं। दोनों की हालत गंभीर है। फिलहाल उनका उपचार किया जा रहा है।

डॉ विवेकानंद सत्यबली, एमएस एसटीएच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *