आज का राशिफल: पं. राजेन्द्र प्रसाद जी (पंकज शास्त्री) केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय
मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् … आज का राशिफल (15-04-2023- शनिवार)

आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी तेज बुद्धि आपके काम आएगी। समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। नई योजना बनेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरपूर रहेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

खुद के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने और अपने शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन उससे कामों को लेकर आपके पहले से ही प्लान बने हुए हैं, जो आप से काफी खर्च कराएंगे। संतान को लेकर यह सप्ताह शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे आपको संतुष्टि हासिल होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : सफेद रंग

आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। किसी पारिवारिक काम में मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी से भी बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार वालों की सेहत अच्छी बनी रहेगी। बच्चों का खास ख्याल रखें, कहीं बाहर ना निकलने दें। नियमित योग करते रहे। आज आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खान- पान का ख्याल रखे। ज्यादा ऑयली खाने से परहेज करें। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाये, आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 5, भाग्यशाली रंग : भूरा रंग

भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : हरा रंग

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने घर परिवार के साथ जीवन साथी और उनकी जरूरतों पर ध्यान देंगे और रिश्ते में पड़ी हुई गांठे खोलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आपका काम निकल कर सामने आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा और व्यापारी वर्ग को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आपकी कल्पना शक्ति का विस्तार होगा। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगें। परिवारिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। धनलाभ का भी योग बन रहा है। आज घर पर ही बच्चों के साथ कोई मूवी देखेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें, कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। पैसे और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। बैठे-जीवनसाथी से आपको अच्छी उपलब्धि हासिल होने वाली है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 7, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज आप अपनी माताजी पर जी भर कर प्यार उड़ेलेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। इससे उन्हें बड़ा सुकून महसूस होगा और आपको भी शांति मिलेगी। परिवार में ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। प्रेम जीवन में अच्छा समय रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन उत्साह और रोमांस से भरा रहेगा। रिश्तेदारों, मित्रों अथवा पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा लेकिन किसी से उलझने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 6, भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में कोई नया निवेश करने का विचार बनायेंगे, लेकिन परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं है। आप अपनी रूटीन लाइफ में थोड़ा बदलाव करेंगे। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। छात्रों का पढ़ाई में आज पूरा मन लगेगा। सुबह उठने के बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर, भाग्यशाली संख्या : 3, भाग्यशाली रंग : लाल रंग

आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। अगर आप दूसरों की मदद करेंगे तो आपकी मदद करने वाले भी आएंगे। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। प्रतिभा को निखारने के लिए कई मौके मिलेंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण, भाग्यशाली संख्या : 2, भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

आप दृढ़ निश्चय होकर कुछ महत्वपूर्ण काम करेंगे और उनमें सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चे काफी ज्यादा होंगे, जिससे आपकी इनकम पर असर पड़ेगा लेकिन फिर भी आप विचलित नहीं होंगे और डटकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अपने जीवन साथी की कद्र होगी, जिससे रिश्ता बेहतरी के साथ आगे बढ़ेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपके अधिक प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम, भाग्यशाली संख्या : 9, भाग्यशाली रंग : पीला रंग

आज का दिन ठीक रहने वाला है। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारी अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। साथ ही आपके जूनियर आपसे फ़ोन द्वारा सहायता भी लेंगे। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरुरत है। कई दिनों से मन में चल रही कोई बात आज जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे। लवमेटस के लिए अच्छा दिन है। घर के मुख्य दरवाजे पर सरसों के तेल का दीपक जलायें, कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व, भाग्यशाली संख्या : 1, भाग्यशाली रंग : चंदन रंग
जय श्रीराम। शुभम् भूयात्
पं. राजेन्द्र प्रसाद (पंकज शास्त्री) केदारनाथ (देवभूमि उत्तराखण्ड) हिमालय। जन्मपत्री निर्माण एवं पलादेश के लिए- फोन नं० 8979745520, WhatsAap no. 8456999078
