Sat. Jul 18th, 2026

आम आदमी पार्टी के रायपुर प्रत्याशी नवीन पिरसाली के साथ हुई हाथापाई, भाजपा युवा मोर्चा पर आरोप

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आम आदमी पार्टी के रायपुर विधानसभा प्रत्याशी नवीन पिरसाली के चुनाव कार्यालय में बुधवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया और पिरसाली के साथ हाथापाई की। पिर साली ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय पर हमला कर उनसे हाथापाई की। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के खिलाफ चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दी है।

आम आदमी पार्टी के रायपुर विधानसभा के चुनावी कार्यालय में बुधवार (आज) की शाम को झंडे लगाने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और आप कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई। गुस्साए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आप के रायपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी नवीन पिरसाली के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद आप की महिला कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया।

 

पिरसाली ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्रता, धक्का मुक्की व गाली गलौज की। पुलिस मौके पर आईं। लेकिन, उसने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जोकि बेहद अफसोसजनक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव आयोग ने मामला दर्ज करवा दिया गया है। आयोग से निवेदन किया गया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *