Sat. Apr 18th, 2026

एबीवीपी के होली मिलन समारोह में मेयर सुनील उनियाल गामा ने की शिरकत

-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एसजीआरआर कॉलेज के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण विद्यालय में आयोजित किया होली मिलन समारोह

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एसजीआरआर कॉलेज के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण विद्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

गामा ने कहा कि होली का पावन पर्व सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। रंगों का यह उत्सव सभी के जीवन में उल्लास का संचार रहे, ईश्वर से यही कामना हमें करनी चाहिए। कार्यक्रम में अभाविप प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत व विभाग संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण की विशेष उपस्थिति रही।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मण विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लखन गैरोला ने किया। साथ में पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार व सेल्फ फाइनेंस इंस्टिट्यूट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर सेवा कार्य प्रमुख विकास कोहली व महानगर सह-मंत्री चंदन सिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में राहुल जुयाल, संजय, पार्थ जुयाल, बिपिन सिलोड़ी, विपिन भट्ट, प्रिंस भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *