ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, पिता की मौके पर ही मौत, बेटा घायल
-मंगलवार की सुबह 11:30 बजे तुनिया से ऊपर दमन-देसऊ रोड़ पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर के नीचे आया मोटरसाईकिल सवार
देहरादून। ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे मोटरसाईकिल सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा उनका 16 वर्षीय बेटा घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।
हादसा मंगलवार की सुबह 11:30 बजे तुनिया से ऊपर दमन-देसऊ रोड़ पर हुआ। मोटरसाइकिल सवार सबला (38) ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करना चाहा। लेकिन, ओवरटेक करते समय सबला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में सबला के सिर व शरीर में गम्भीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गयी। मोटरसाइकिल में पीछे बैठा सबला का बेटा नवीन घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से नवीन को विकासनगर अस्पताल भेजा गया।उसकी स्थिति सामान्य है और उसका इलाज चल रहा है। मृतक सबला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्चरी भिजवाया गया है। मृतक सबला पुत्र घेमाडू ग्राम बगासा अतलेऊ थाना कालसी का निवासी है
