Wed. Jun 3rd, 2026

मसूरी में कार दुर्घटना, 2 की मौत, 3 घायल

-मृतकों की पहचान यश (18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की और सागर धीमान (20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून के रूप में हुई हैं। जबकि, राहुल पुत्र नंदकिशोर निवासी आदर्शनगर रुड़की, अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर और विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर घायल हैं।

देहरादून। मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर आज शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की से पांच दोस्त मसूरी घूमने आए थे। शाम को वाहत मसूरी से वापस देहरादून आ रहे थे, बासा घाट के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस, 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल राहत व बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान यश (18) पुत्र रवि दत्त निवासी आदर्श नगर रुड़की और सागर धीमान (20) निवासी चंद्रमणी रोड देहरादून के रूप में हुई हैं। वहीं, घायलों में राहुल पुत्र नंदकिशोर निवासी आदर्शनगर रुड़की, अभिषेक पुत्र प्रमोद निवासी रायसी लक्सर और विकास पुत्र कृष्ण धीमान निवासी रायसी लक्सर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *