Thu. Sep 3rd, 2026

राजपुर रोड पर कार की टक्कर से साईकिल सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

देहरादून। होटल मधुबन के पास एक कार सवार ने साइकिल से जा रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची डालनवाला पुलिस घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक व्यक्ति की पहचान पवन छेत्री (52) पुत्र प्रेम छेत्री निवासी गढ़ीकैंट के रूप हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि मृतक पवन छेत्री मधुबन होटल के पास एक कॉलोनी में रात के गार्ड की नौकरी करता था। रात को वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *