Sat. Apr 18th, 2026

एई-जेई पेपर लीक प्रकरण: 96 आरोपियों और अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

-चार्जशीट में 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एई/जेई पेपर लीक प्रकरण में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि, आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की करीब 35 लाख रुपये की खरीदी गई ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *