Wed. Aug 26th, 2026

आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते अंतरराज्यीय गिरोह के दो सट्टेबाज गिरफ्तार

– रायवाला मगन होटल के पास से पुलिस ने दबोचा। आरोपियों से 7 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप,1 टैब, 11500 रुपए नगद, एक कार सहित अन्य सामान बरामद

देहरादून। रायवाला पुलिस ने आईपीएल के लिए ऑनलाइन सट्टा लगाते अंतरराज्यीय गिरोह के दो सट्टेबाज गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों को रायवाला स्थित मगन होटल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों की कार सीज कर दी है। उसने पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों की पहचान राकेश हिंगोरानी और देवेंद्र सिंह सांखला दोनों निवासी 19/842 सीएचबी थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों को शेवरले क़ार में आईपीएल लाइव मैच देखकर ऑनलाइन सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया। उनके के पास से 1 कैब, 2 लैपटॉप, 2 लैपटॉप के चार्जर, 4 डाटा केबल 7 मोबाइल फोन, 3 मोबाइल चार्जर मय डेटा केबल, 2 नोटबुक 2 पेन, 11500 रुपए नकद और एक कार शेवरले बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *