Mon. Oct 19th, 2026

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षक चयन परीक्षा हो स्थगित, उठी मांग

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 15 जुलाई को होने वाली शिक्षक चयन परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया व प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन प्रेषित किया है।

उन्होंने परिषदीय परीक्षा के मूल्यांकन का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का मूल्यांकन का काम जारी है। वहीं, 15 जुलाई को चयन परीक्षा होनी है। परीक्षा में प्रदेश के लगभग चार हजार शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। मूल्यांकन कार्य के चलते शिक्षक व्यस्त हैं और यह उनका पहला दायित्व व कर्तव्य है कि समय से परीक्षा फल घोषित करने में देरी न हो, इसके लिए भी प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक चयन परीक्षा में सभी प्रतिभागी शिक्षक शामिल हो सके, इसके लिए परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जाना आवश्यक है। साथ ही परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *