Thu. Sep 3rd, 2026

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में मिलेगा दाखिला, आदेश जारी

-माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने जारी किए आदेश। नए शिक्षा सत्र में शुरू होंगे प्रवेश

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (shabd rath news)। उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश शुरू किया जा रहा है। नए सत्र से कक्षा 6, 9 व 11वीं में अंग्रेजी माध्यम में छात्र छात्राओं का दाखिला होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने आज इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में आगामी 15 अप्रैल ने नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में राज्य के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय शुरू किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने के लिए सीबीएसई की मान्यता ली जा रही है। इसी सत्र से सरकारी विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *