Sun. Feb 15th, 2026

20 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर

-उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021: इस साल मात्रा कुछ ही महीनों में रिकार्ड पांच लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath new)। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए कल को बंद हो जायेंगे। इस अवसर के लिए मंदिर को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है। शुक्रवार (आज) को 2768 तीर्थ यात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये है। इस सीजन में आज तक 191106 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो चुके है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट कल 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे। बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने श्री बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल विभिन्न गेंदा गुलाब, कमल आदि फूल-पत्तियों से सजाया है। अभी तक श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा जारी है। चारधामों में पांच लाख रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे है, जिनमें से श्री बदरीनाथ धाम 191106, श्री केदारनाथ 242712, श्री गंगोत्री 33166, श्री यमुनोत्री 33306 तीर्थयात्री पहुंचे है। चार धाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 500290 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *