Wed. Jun 3rd, 2026

बदरीनाथ धाम में आज हुई मां लक्ष्मी जी की पूजा, कल बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021: रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने मां लक्ष्मी माता को स्त्रेण भेष में बुलावा भेजा। 

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath new)। भगवान बदरी विशाल जी की पंच-पूजाओं के तहत आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी की पूजा की गई। मां लक्ष्मी से श्री बदरीनाथ मंदिर आने की प्रार्थना की गयी। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने लक्ष्मी माता को स्त्रेण भेष में बुलावा भेजा। कल 18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन हुआ था। उसके बाद शीतकाल के लिए वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो गया।

माता लक्ष्मी के पूजन के अवसर पर रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, देवस्थानम बोर्ड के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, आचार्यगण, सुनील तिवारी, राजेन्द्र चौहान, भूपेंद्र रावत, डा. हरीश गौड़, संजय भट्ट, कृपाल सनवाल, हरीश जोशी सहित तीर्थयात्री मौजूद रहे। आज बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मंदिर पहुंचे। कपाट बंद के अवसर हेतु मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच-पूजाओं के पहले दिन 16 नवंबर को सुबह से श्री गणेश जी की पूजाएं हुई व शाम को गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये। 17 नवंबर को श्री आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद हुए। कल 18 नवंबर को खडग पुस्तक पूजन हुआ। कल 20 नवंबर शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *