Wed. Aug 26th, 2026

प्रवक्ता आवेदन के लिए सभी को नहीं मिला मौका तो होगा आंदोलन, बेरोजगार संघ ने दी चेतावनी

-उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने लोक सेवा आयोग से की बीएड व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अवसर देने की मांग

-जिलाधिकारी के माध्यम से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आयोग के सचिव को भेजा पत्र

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने बीएड व स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रवक्ता पद के लिए आवेदन करने का मौका देने की मांग की है। संघ की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार के सचिव को पत्र भेजा गया है।

संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि यदि लोक सेवा आयोग एक सप्ताह के भीतर इस विषय को लेकर छात्रों से संवाद कर इसका समाधान नहीं करता है तो उत्तराखंड बेरोजगार संघ लोक सेवा आयोग हरिद्वार के कार्यालय के बाहर सत्याग्रह करने को मजबूर होगा। आंदोलन की सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने बॉबी पंवार, सुरेश सिंह, दिनेश आर्य, लुसुन टोडरिया, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *