Thu. Jun 4th, 2026

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं के साथ करेंगे केदारनाथ के दर्शन, नेहा जोशी ने दिया निमंत्रण

-भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं से भेंट कर दिया उन्हें निमंत्रण

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से भेंट की और उन्हें नवीन दायित्व दिए जाने के लिए आभार प्रकट किया। संगठन मंत्री ने उन्हें सेवा ही संगठन की भावना को सार्थक सिद्ध करने के लिए संपूर्ण ऊर्जा व सेवा भाव के साथ भाजयुमो के कार्यों में जुटने का मंत्र प्रदान दिया।

नेहा जोशी ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बैंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या को उत्तराखंड आने व केदारनाथ के दर्शन का आमंत्रण दिया। जोशी ने बताया कि सूर्या ने निमंत्रण स्वीकार किया है। केदारनाथ यात्रा खुलते ही सूर्या यहाँ आएंगे।

गौरतलब है की नेहा जोशी को हाल ही में भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नेहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने वाली उत्तराखंड से पहली युवा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *