Sat. Sep 5th, 2026

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

-उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद स्थित जादोवाला गांव में गुरुवार दिन में हुआ भयंकर विस्फोट। विस्फोट में मकान हुआ ध्वस्त। पुलिस व प्रशासन मौके पर मौजूद

शब्द रथ न्यूज। उत्तर-प्रदेश में अवैध पटाखा धंधा जारी रहने से निरंतर हादसे हो रहे हैं। बिजनौर में आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार की हालत गंभीर है। मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी डेरा डाले हुए हैं और राहत कार्य जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के जादोवाला गांव में गुरुवार दिन में एक मकान में भयंकर विस्फोट हुआ। यहां पर अवैध तरीके से घर में पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मौके से पांच मजदूरों के शव मिले हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *