Thu. Sep 3rd, 2026

बर्फ देखने मसूरी आए दिल्ली के पर्यटक की मौत, युवती घायल

-हादसे में कार सवार रिठाला दिल्ली के रहने युवक यश राणा पुत्र गजेन्द्र राणा की मौत हो गई, जबकि, घायल युवती वंशिका को उपचार के लिए देहरादून रेफर किया गया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मसूरी शहर के हाथीपांव मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला। युवती को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है।

शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शहर के हाथीपांव रोड बांसाघाट के पास दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में युवक-युवती सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को खाई से बाहर निकाला और हायर सेंटर रैफर किया, जबकि युवक की मौके पर ही मौत हो कई थी।

पुलिस के अनुसार दिल्ली नंबर की कार डीएल 1 सीएए1000 में युवक-युवती मसूरी में बर्फ देखने के लिए आए थे। हाथीपांव मार्ग बांसाघाट के पास वाहन अनियंत्रित होने से दोनों कार समेत खाई में गिर गए। हादसे में कार सवार रिठाला दिल्ली के रहने युवक यश राणा पुत्र गजेन्द्र राणा की मौत हो गई, जबकि, घायल युवती वंशिका को उपचार के लिए देहरादून रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *