Sun. Apr 19th, 2026

समान नागरिक संहिता सहित सभी वादों को करेंगे पूरा: धामी

-पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी धन्यवाद देते दिया।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद से लोगों में इनको दोबारा मुख्यमंत्री बनाने को लेकर संशय था। लेकिन, सोमवार को विधायक दल की बैठक में धामी को फिर उत्तराखंड की कमान सौंपने पर मुहर लगा दी गई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। फिर से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, सबसे पहले मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि उन्होंने फिर मुझ पर विश्वास जताया और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि हम राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने सहित सभी वादों को पूरा करेंगे। मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मुख्य सेवक के रूप में काम करने का मौका मिला। 2024 में जो चुनाव हैं उसका भी प्रत्यक्ष प्रमाण उत्तराखंड की जनता ने बहुमत देकर सबके सामने साबित कर दिया है। 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल को होगा, उस समय हम भारत के अग्रणी राज्य बने उसे साकार करने के लिए सभी को एक साथ चलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *