Mon. Apr 20th, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने बांटे विभाग, धन सिंह को स्वास्थ्य विभाग का भी जिम्मा

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (मंगलवार) मंत्रियों के विभाग बांट दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 15 विभाग अपने पास रखे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक दो मुख्यमंत्रियों ने अपने पास रखा था। लेकिन, धामी ने स्वास्थ्य विभाग मंत्री को दिया है। विभाग धन सिंह रावत को मिला।

मुख्यमंत्री के पास 15 विभाग

मंत्रिपरिषद, कार्मिक, सतर्कता, गृह, कारागार, सैनिक कल्याण, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी, नागरिक उड्डयन, वित्त और वाणिज्य।

सतपाल महाराज

सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व एवं लोक निर्माण विभाग।

हरक सिंह रावत

वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा व ऊर्जा।

बंशीधर भगत

विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

यशपाल आर्य

परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन व आबकारी।

बिशन सिंह चुफाल

पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना।

सुबोध उनियाल

कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, रेशम, जैव प्रौद्योगिकी

अरविंद पांडे

विद्यालयी शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), खेल एवं युवा कल्याण, पंचायतीराज एवं संस्कृत शिक्षा।

गणेश जोशी

सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम।

धन सिंह रावत

सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

रेखा आर्य

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन।

स्वामी यतीश्वरानंद

भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग व ग्रामीण विकास विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *