Fri. Jul 17th, 2026

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण, नवाया शीश

-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पद संभालने के बाद पहली बार पहुंचे सचिवालय स्थित कार्यालय

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक दिखी। जब वह सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। मोदी ने संसद भवन में प्रवेश करने से पहले संसद की सीढ़ियों पर माथा टेका था। उसी तरह तीरथ सिंह रावत ने भी सचिवालय में कुर्सी पर बैठने से पहले कुर्सी को प्रणाम किया और कुर्सी पर बैठने बाद टेबल पर शीश (माथा टेका) नवाया।
मुख्यमंत्री रविवार को सचिवालय पहुंचे। उनके कार्यालय में पूजा पाठ और हवन हुआ, उसके बाद उन्होंने विधिवत आसान ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *