Wed. Apr 22nd, 2026

भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका बिगुल

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। महानगर कांग्रेस देहरादून द्वारा आयोजित कैंडल मार्च प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राष्ट्रीय सचिव क़ाज़ी निजामुद्दीन के नेतृत्व मे कांग्रेस मुख्यालय से निकाला गया, जिसे संबोधित करते हुए करण महारा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर देश में सत्ताधारी भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने उत्तराखंड में आंदोलन का बिगुल बजाया दिया है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने इस अभियान को राजधानी में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” संदेश के साथ भव्य कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव क़ाज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी का यह अभियान देश में वोट चोरी की राजनीति को खत्म करने का संकल्प है। देहरादून से इसकी गूंज पूरे उत्तराखंड में जाएगी।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। देहरादून की जनता इसे अब समझ चुकी है। भाजपा की तानाशाही और चुनावी धांधली के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर है। जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूरण सिंह रावत, नवीन जोशी, आशा मनोरमा शर्मा, आलोक मेहता, वीरेंद्र पोखरियाल, अमनदीप सिंह, वीरेन्द्र पंवार, ललित भद्री, आदर्श सूद, रोबिन त्यागी व पुनीत चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *