कोरोना पॉजिटिव आज मिले 368 नए मरीज, 8 की मौत
-वर्तमान में 4080 एक्टिव केस, 1001 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत। जबकि, 16953 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 368 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 60744 हो गया। आज 8 लोगों की मौत भी आज हुई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 97 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, अल्मोड़ा में सबसे कम 7 मरीज मिले।
उत्तराखंड में वर्तमान में 4080 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1001 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 16953 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 97, अल्मोड़ा 07, बागेश्वर 13, चमोली में 20, चम्पावत में 09, हरिद्वार में 42, नैनीताल में 45, पौड़ी गढ़वाल में 19, पिथौरागढ़ में 19, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी गढ़वाल में 47, ऊधमसिंहनगर 22 और उत्तरकाशी में 10 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
