Tue. Jun 2nd, 2026

473 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिले आज, 9 मरीजों की हुई मौत

-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 64538। देहरादून में सबसे ज्यादा 163 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, बागेश्वर 2 नए मरीज मिले। 9 लोगों की आज हुई मौत

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में आज 473 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 64538 हो गया है। देहरादून में सबसे ज्यादा 163 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, बागेश्वर 2 नए मरीज मिले। 9 लोगों की आज मौत हुई है।
उत्तराखंड (Uttarakhand) में वर्तमान में 3780 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है।1056 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 14073 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 163, अल्मोड़ा 17, बागेश्वर 02, चमोली में 48, चम्पावत में 03, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 39, पौड़ी गढ़वाल में 40, पिथौरागढ़ में 14 रुद्रप्रयाग में 16, टिहरी गढ़वाल में 12, ऊधमसिंहनगर 57 और उत्तरकाशी में 07 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *