उत्तराखंड में आज 618 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 10 मरीजों की मौत
-देहरादून में सबसे ज्यादा 239 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, चंपावत में सबसे कम 07 नये मरीज मिले। राज्य में मरीजों का आंकड़ा हुआ 76893
देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में शुक्रवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जबकि, प्रदेशभर में 618 नए मरीज़ चिन्हित हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 76893 हो गया है।
देहरादून में सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 239 नए मरीज मिले। जबकि, चम्पावत में सबसे कम 07 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। राज्य में (Uttarakhand) में वर्तमान में 4994 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1273 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 16946 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 239, अल्मोड़ा 39, बागेश्वर 13, चमोली में 40, चम्पावत में 07, हरिद्वार में 48, नैनीताल में 93, पौड़ी गढ़वाल में 34, पिथौरागढ़ में 33, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 20, ऊधमसिंहनगर 21 और उत्तरकाशी में 18 नया मरीज चिन्हित हुए हैं।

