Sat. Apr 18th, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 209 कोरोना पॉजिटिव मरीज, चार की मौत

-देहरादून में सबसे ज्यादा 97 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, जनपद रुद्रप्रयाग में सबसे कम मात्र 1 नया मरीज मिला है। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हुआ 94170

देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में बुधवार को 209 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ चिन्हित हुए हैं। वहीं, 04 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 94170 हो गया है।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 97 नए मरीज मिले। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम मात्र 1 नया मरीज चिन्हित हुआ है। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 2552 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1593 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 11301 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 97, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 02, चमोली में 03, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 19, नैनीताल में 45, पौड़ी गढ़वाल में 07, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 05, ऊधमसिंहनगर 10 और उत्तरकाशी में 02 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *