कोविड कर्फ्यू में कुछ और दुकानों को भी मिली छूट, 8 व 11 जून को खुलेगी, जानिए ये कौन सी
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड सरकार ने व्यापारियों के विरोध के बाद कोविड कर्फ्यू में कई राहत दी है। कल से कई दुकानों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ता (15 जून तक) बढ़ाने के बाद कुछ दुकानों को खोलने को छूट दी थी। लेकिन, इसके बावजूद कई व्यापारी इसका विरोध कर रहे थे। कई दुकानों को इसमें शामिल न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की थी। व्यापारियों ने मंत्रियों से मुलाकात कर अन्य दुकान खोलने की मांग की।
अब ये दुकानें भी खुलेगी
ऐसे में राज्य सरकार ने कुछ और दुकानों को भी राहत दे दी है। पहले खाद्य पैकेजिंग, कपड़ा रेडीमेड, दर्जी की दुकान, ड्राई क्लीनर्स, चश्मे की दुकान, साइकिल स्टोर, औद्योगिक मशीनरी और मोटर पार्ट्स की दुकानों को छूट दी गई थी। संशोधित आदेश में बर्तन की दुकानें, हौजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स व इलेक्ट्रॉनिक्स, पार्ट्स कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर पेंट्स, सैनिटरी, स्टोन, कारपेंटर furniture और टिंबर मर्चेंट की दुकानें भी 8 जून और 11 जून को खुलेगी। दुकानें खुलने का समय सुबह 8 बजे से दिन में एक बजे तक रहेगा।

