Mon. Apr 20th, 2026

उत्तराखंड में आज मिले 3050 नए कोरोना पॉजिटिव, 53 लोगों की मौत, 6173 हुए ठीक

-देहरादून में सबसे ज्यादा 716 नए मरीज चिन्हित हुए

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 3050 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 313519 हो गया है। राज्य में आज 53 संक्रमित की मौत भी हुई है। जबकि, 6173 संक्रमित मरीज़ ठीक भी हुए हैं।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 716 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 54735 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 5805 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 11657 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 716, अल्मोड़ा 54, बागेश्वर 45, चमोली में 161, चम्पावत में 73, हरिद्वार में 364, नैनीताल में 224, पौड़ी गढ़वाल में 144, पिथौरागढ़ में 182, रुद्रप्रयाग में 178, टिहरी गढ़वाल में 276, ऊधमसिंहनगर 537 और उत्तरकाशी में 56 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *