Thu. Jul 23rd, 2026

देहरादून में कल परसों दो दिन रहेगा कर्फ्यू, अनदेखी पर सख्ती करेगी पुलिस

-पिछले हफ्ते सरकार ने लिया था देहरादून में दो दिन कर्फ्यू लगाने का निर्णय। 30 अप्रैल तक लागू रहेगा सरकार का फैसला

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में कल और परसों (शनिवार/रविवार) यानी दो दिन कोविड कर्फ्यू रहेगा। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में रविवार को कोविड कर्फ्यू लगाने के निर्देश थे। पिछले हफ्ते सरकार ने इसका निर्णय लिया था। यह निर्णय 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।

शनिवार को केवल इमरजेंसी जरूरत के सामानों के अलावा किसी भी चीज की दुकान नहीं खुलेगी। शहर में लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंधि रहेगा। इस हफ्ते पुलिस सख्ती से कर्फ्यू का पालन कराएगी। पूरे उत्तराखंड में बाजार 2 बजे बंद हो जाएंगे और नाईट कर्फ्यू 7 बजे से शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *