Fri. Jul 17th, 2026

जमीन का फर्जी बैनामा करवाने वाला शातिर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

देहरादून। फर्जी कागजों के आधार पर जमीन बैनामा कराने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया है। जमीन के लिए फर्जीवाड़ा करने का मुख्य आरोपी पहले से ही जेल में है।
उत्तर प्रदेश के पन्नी नगर बुलंदशहर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने एसएसपी अरुण मोहन जोशी के पास जमीन के फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया कि आरोपी हरकेश ने ऋषिकेश सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मनोज कुमार गुप्ता बनकर राजेंद्र सिंह के पक्ष में जमीन का बैनामा करने के कागज तैयार किए। शिकायत पर गत तीन जुलाई को मुख्य आरोपी हरकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। फर्जीवाड़े में हरकेश के साथ अंकुर शर्मा का नाम भी सामने आया। उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंकुर शर्मा ग्राम कायस्थ गांवड़ी पोस्ट मोइनुद्दीनपुर मेरठ उत्तर प्रदेश का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *