Tue. Jun 2nd, 2026

शराब तस्कर गिरफ्तार, माल के साथ कार भी ली कब्जे में, पुलिस के गई कोर्ट

देहरादून। अंग्रेजी शराब की सात पेटी और तस्करी में प्रयोग की गई कार के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
चौकी प्रभारी आईटी पार्क के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजेश्वर नगर फेस वन धोरण रोड के पास से शराब तस्कर को पकड़ा गया। आईटी चौकी प्रभारी ताजवर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह (24) निवासी टांडा रागढ़वाला इब्राहिमपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार हाल पता गढ़वाली कॉलोनी रिंग रोड थाना रायपुर देहरादून के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *