देहरादून के नए एसएसपी होंगे योगेन्द्र सिंह रावत, 5 आईपीएस अधिकारी बदले
देहरादून (dehradun)। राजधानी देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन (Arun Mohan Joshi) जोशी का तबादला (transfer) कर कर दिया गया है। देहरादून का नया एसएसपी (new ssp) योगेन्द्र सिंह रावत (yogendra singh rawat) को बनाया गया है। रावत को टिहरी से देहरादून लाया गया है। जबकि, अरुण मोहन जोशी को पुलिस उप महानिरीक्षक सर्तकता पीएसी व एटीसी बनाया गया है।
गुरुवार को उत्तराखंड शासन ने 5 आईपीएस अधिकारियों (ips officers) के दायित्वों में फेरबदल किया। देहरादून व टिहरी जनपद के एसएसपी बदले गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार को प्रभारी अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन बनाया गया है। जबकि, पुलिस उप महानिरीक्षक सर्तकता एवं पीएसी नीरू गर्ग को पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के पद पर भेजा गया है। वहीं, सेनानायक एसडीआरएफ तृप्ति भट्ट (Tripti Bhatt) को टिहरी का एसएसपी (SSP Tehri) बनाया गया है। गुरुवार को इस फेरबदल के आदेश भी जारी हो गए हैं।
