देहरादून इंदिरा कालोनी में बारिश से मकान ढहा, 8 लोगों के दबने की आशंका
देहरादून। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण देहरादून चुक्खुवाला इंद्राकॉलोनी में मकान ढह गया। इसमें 8 लोगों के दबे होने की सूचना है। लोगों के दबे होने की सूचना पर डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे मौके पर पहुंच गए है।
एसडीआरएफ को पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि चुख्खुवाला इंदिरा कालोनी में मकान ढह गया है। मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। जानकारी मिलने पर तत्काल राहत टीमें मौके पर पहुंची। घटना रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। मकान ढहने के कारण चार लोग अंदर दबे बताए जा रहे हैं जबकि एसडीआरएफ की टीम ने एक बच्चे और युवक को मौके से रेस्क्यू कर लिया है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी और बहन मकान के अंदर दबे हुए हैं। एक अन्य परिवार के भी मकान के अंदर दबा होने की आशंका है। एक महिला की मौत की होना भी बताया जा रहा है।
