डीआईजी नीलेश भरने कार हादसे में घायल
शब्द रथ न्यूज। डीआईजी निलेश भरने (dig Nilesh bharne) बाजपुर से देहरादून आते समय काशीपुर (kashipur) में कार दुर्घटना (accident) में घायल हो गए है। क़ार ड्राईवर मो उस्मान समेत गाड़ी में सवार डीआईजी के गनर भी घायल हो गए है, उन्हें मंडी पुलिस चौकी काशीपुर में प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
गौरतलब है कि बाजपुर हत्याकांड में पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देने के बाद गुरुवार सुबह भरने देहरादून के लिए अपनी सरकारी गाड़ी UK-07 GA/8787 से रवाना हुए थे। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित मंडी पुलिस चौकी के नजदीक बैगनार संख्या UP-21 AZ/4560 ने सामने से टक्कर मार दी। आरोपी बैगनार चालक को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए।
