Sat. Sep 5th, 2026

डीएलएड प्रशिक्षितों के धरने हुआ एक महीना, विभाग व शिक्षा मंत्रालय बेसुध

-नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय ननूरखेडा में धरना दे रहे हैं प्रशिक्षित, मंगलवार को उधमसिंहनगर से सपना, देहरादून से बृजमोहन व मुकेश चौहान और पौड़ी से रमाकांत रयाल क्रमिक अनशन पर रहे

देहरादून (dehradun)। प्राथमिक विद्यालयों (primary school) में नियुक्ति (appointment) की मांग को लेकर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का आंदोलन जारी है। शिक्षा निदेशालय (education directed) में धरने को एक महीना हो गया है। लेकिन, नियुक्ति को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में प्रशिक्षितों ने अब दिन-रात का धरना शुरू कर लिया है। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर उधमसिंहनगर से सपना, देहरादून से बृजमोहन व मुकेश चौहान और पौड़ी से रमाकांत रयाल बैठे।
प्रशिक्षितों ने कहा कि नियुक्ति की मांग को लेकर वह गत 9 महीने से आंदोलनरत हैं। विभाग की ओर से उनके प्रशिक्षण के बीच 2018 व 2019 में सेवा नियमावली में दो बार बदलाव किया गये। डीएलएड प्रशिक्षण प्रशिक्षण के बीच नियमावली में हुए परिवर्तन से प्रशिक्षित बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रशिक्षितों का कहना है कि विभाग उनके पूरे बैच की नियुक्ति करे। धरना देने वालों में शिखा, सुरभि, सोनिया, मनीषा, विनीता, मुकेश, हिमांशु, पंकज, शैलेंद्र सिंह, राहुल, आशीष, धर्मेंद्र, गजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *